कौनसा मोबाइल कवर हैं आपके फोन के लिए सही

नई दिल्ली

अपने फोन के साथ मोबाइल कवर हर कोई इस्तेमाल करता है लेकिन एक सवाल सबके मन में आता है कि क्या स्मार्टफोन के लिए महंगे कवर लेने चाहिए? दरअसल मार्केट में आपका 100 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक के मोबाइल कवर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में क्या स्मार्टफोन कवर पर इतना पैसा खर्च करने का कोई मतलब बनता है? या फिर जो सस्ते कवर आमतौर पर लोग इस्तेमाल करते हैं उनसे स्मार्टफोन को कोई नुकसान होता है। इस सवाल का जवाब आज हमेशा-हमेशा के लिए जान लेते हैं।

इंश्योरेंस का विकल्प हैं महंगे कवर
सस्ते और महंगे कवर के बीच जो सबसे बड़ा फर्क होता है वह प्रोटेक्शन का होता है। एक महंगा कवर, सस्ते कवर के मुकाबले में और कुछ अलग भले न कर पाए लेकिन प्रोटेक्शन के मामले में काफी अच्छा होता है। इसे आप अपने फोन के लिए इंश्योरेंस का विकल्प मान सकते हैं। अगर आप अपने फोन की सुरक्षा के लिए 2 से 4 हजार का इंश्योरेंस लेते हैं, तो उसकी जगह एक अच्छे फोन कवर में इनवेस्ट करके फोन को लाइफटाइम के लिए सिक्योर कर सकते हैं। दरअसल Spigen, ESR, Ringke, Totem जैसे ब्रांड के कवर खास ड्रॉप टेस्टिंग के साथ बनाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल करते हुए आपका फोन अगर ऊंचाई से गिर भी जाए, तो फोन खराब होने के चांस काफी कम होते हैं। मन की यह शांति आपको सस्ते कवर्स के साथ नहीं मिलती।

फिटिंग और डिजाइन में बेस्ट
ब्रांडेड कवर फिटिंग और डिजाइन में बेस्ट होते हैं। अगर आप एक ब्रांडेड कवर इस्तेमाल करते हैं, तो आपके फोन के किसी भी सेंसर के कवर में छिप जाने का डर नहीं रहता। इन कवर्स को फोन की हर डायमेंशन और सेंसर को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। वहीं अगर आप एक नॉन ब्रांडेड या सस्ते कवर इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि आपके फोन का कोई सेसंर या माइक कवर के नीचे छिप जाए और फोन की परफॉर्मेंस पर असर डाले। जैसे कि अगर आपके फोन का माइक कवर के नीचे छिपा रह जाए, तो सामने वाले तक आपकी आवाज पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इस वजह से ब्रांडेड कवर फोन के लिए अच्छे रहते हैं।

बेहतर हीट मैनेजमेंट
गिरने के अलावा जिस चीज से आपके फोन को सबसे ज्यादा खतरा होता है वह है हीटिंग। जब-जब आपका फोन गर्म होता है, तब-तब उसकी बैटरी की हेल्थ पर खराब असर पड़ता है। बता दें कि फोन की हीटिंग की सबसे बड़ी वजह आपका फोन का कवर भी हो सकता है। अगर आपके फोन का कवर फोन के ऐसे हिस्सों को कवर कर देता है, जहां से फोन की हीट बाहर निकलती है, तो आपके फोन की बैटरी जल्द खराब हो सकती है। ब्रांडेड फोन कवर बनाने वाली कंपनियां इन बारीकियों का ख्याल रखती हैं। वहीं लोकल या सस्ते फोन कवर फोन में हीटिंग की बड़ी वजह साबित हो सकते हैं।

कितना पैसा लगाना है सही?
अब सवाल उठता है कि एक फोन कवर पर कितना पैसा खर्च किया जाना चाहिए। दरअसल मार्केट में तो 6 हजार रुपये तक के भी फोन कवर मिल जाते हैं, लेकिन इतना पैसा फोन कवर पर लगाना कहीं से भी समझदारी नहीं हो सकता। दरअसल फोन कवर पर पर कितना खर्च करना चाहिए इसका अंदाजा आप फोन के इंश्योरेंस के दाम को ध्यान में रखकर लगा सकते हैं। नए फोन का इंश्योरेंस 2 से 4 हजार रुपये में मिलता है। इसमें आपके फोन को एक साल की सुरक्षा दी जाती है। ऐसे में अगर आप फोन की लाइफटाइम सुरक्षा चाहते हैं, तो दो हजार रुपये तक ब्रांडेड कवर पर खर्च कर सकते हैं। बता दें कि अच्छे कवर 1000 रुपये तक में भी मिल जाते हैं, यह आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    महिला के स्वस्थ जीवन के लिए मासिक धर्म का नियमित होना है जरूरी, जानें कैसे करें इसे नियंत्रित

    मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण की प्राकृतिक प्रक्रिया…

    आयुष मंत्रालय का अहम खुलासा: प्रेग्नेंसी में योगासन के लाभ और महत्व

    नई दिल्ली  गर्भावस्था एक महिला के जीवन में बदलाव, शक्ति और नई शुरुआत का खूबसूरत सफर है। इस दौरान मां की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि मां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई