नए तरीके से हो रहा WhatsApp हाइजैक, सरकार ने जारी की जरूरी वॉर्निंग, जानें कैसे रहें सुरक्षित

 नई दिल्ली

WhatsApp यूजर्स के लिए एक सरकारी एजेंसी ने जरूरी वॉर्निंग जारी की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने एक नए खतरे के बारे में  बताया है और उससे सावधान रहने को कहा है. 

ये हाई रिस्क GhostPairing को लेकर है, जिसमें हैकर्स का ग्रुप बड़ी ही चालाकी के साथ WhatsApp अकाउंट को टेकओवर कर सकता है. वॉर्निंग में बताया है कि हैकर WhatsApp के डिवाइस-लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. बिना किसी ऑथेंटिकेशन के पेयरिंग कोड के जरिए अकाउंट को हाइजैक कर सकते हैं. यह इतना ज्यादा खतरनाक है कि हैकर्स रियल टाइम चैटिंग को पढ़ सकते हैं और सीक्रेट्स को लीक कर सकते हैं.  

साइबर ठग ऐसे हाइजैक करते हैं WhatsApp 

WhatsApp हैकिंग की शुरुआत एक सिंपल से मैसेज से होती है. जब विक्टिम को किसी जान-पहचान वाले कॉन्टैक्ट की तरफ से एक सिंपल सा मैसेज भेजा जाता है कि Hi, check this photo. मैसेज में एक लिंक होता है, जिसके अंदर फेसबुक जैसा प्रीव्यू नजर आता है. 

CERT-In का पोस्ट 

जब विक्टिम उस प्रीव्यू को देखने की कोशिश करते हैं तो प्रोसेस के दौरान वह फोन नंबर की डिमांड करता है और वेरिफिकेशन करने को कहते हैं. वॉर्निंग में बताया है कि साइबर अटैकर्स इस तरह से विक्टिम के WhatsApp अकाउंट को हाइजैक कर लेते हैं. 

WhatsApp यूजर्स ना करें ये गलती 

कोई भी परिचित शख्स ऐसा मैसेज भेजता है और उस मैसेज में मोबाइल नंबर एंटर करने को कहता है तो सतर्क होने की जरूरत है. ऐसे किसी भी लिंक पर मोबाइल नंबर को वेरिफाई ना करें, जिसमें आपका WhatsApp हैक हो सकता है. 

WhatsApp की सेटिंग्स में है खास ऑप्शन

WhatsApp की सेटिंग्स के अंदर लिंक्ड डिवाइस नाम का फीचर है, जिसको चेक करके जान सकते हैं कि WhatsApp अकाउंट कहां-कहां लॉगइन है. अनजान जगह लॉगइन होने पर उसे तुरंत लॉगआउट भी कर सकते हैं. यह सर्विस एंड्रॉयड और iOS दोनों में है.

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई