पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा, एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस की होगी भिड़ंत

हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -पैट कमिंस और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पंजाब की नजरें इस मैच को जीतकर वापस आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी। वहीं हार का चौका लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद वापस जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। हैदराबाद फिलहाल सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। आईए एक नजर डालते हैं एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर-

SRH vs PBKS पिच रिपोर्ट-
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हाईस्कोरिंग मुकाबलों के लिए मशहूर है, मगर इस सीजन यहां जैसे-जैसे मैच खेले जा रहे हैं वैसे-वैसे स्कोरबोर्ड पर रनों की कमी देखने को मिल रही है। एसआरएच ने राजस्थान के खिलाफ सीजन के पहले ही मुकाबले में 286 रन बोर्ड पर लगाए थे, मगर उसके बाद लखनऊ के खिलाफ 200 रन भी नहीं बने और गुजरात के खिलाफ तो टीम के 150 तक पहुंचने में पसीने छूट गए। हालांकि आज के मैच में फैंस को एक बार फिर हाईस्कोरिंग मुकाबला मिलने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर पहले टीमें बैटिंग करना पसंद करती है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े
मैच- 80
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 35 (43.75%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 45 (56.25%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 30 (37.50%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 50 (62.50%)
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3
प्रति विकेट औसत रन- 27.18
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 162.56

SRH vs PBKS हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की भिंड़त अभी तक 23 बार हुई है जिसमें 16 मैच जीतकर एसआरएच ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ 7 जीत मिली है। इस सीजन पंजाब की टीम अलग दिखाई दे रही है। ऐसे में उनकी नजरें इस रिकॉर्ड को सुधारने पर होगी।

admin

Related Posts

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.…

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ