ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?, केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला आज

कोलकाता
दुनिया की सबसे रंगारंग लीग आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आज होगा जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले पर बारिश का भी साया है। कोलकाता के कुछ हिस्सों में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि यह मैच रद्द भी हो सकता है। हालांकि फैंस चाहेंगे कि यह मैच पूरा हो और उन्हें 2008 की तरह आईपीएल 2025 का भी आगाज देखने को मिले। आइए KKR vs RCB की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

केकेआर वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट
कोलकाता के इस एतिहासिक मैदान की पिच वैसे तो बल्लेबाजों को फेवर करने के लिए मानी जाती है, मगर शुरुआत में यहां गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। यहां अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि इस मैदान पर रनचेज काफी आसान हो जाती है। ओस इस रन चेज में अहम भूमिका निभाती है, मगर बीसीसीआई के नए नियम के चलते कप्तानों की सोच बदल सकती है। बता दें, बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार असर मैदान पर ओस ज्यादा हो तो अंपार्यस दूसरी पारी में 10वें ओवर के बाद बॉलिंग टीम को नई गेंद सौंप सकते हैं।

ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड्स
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 38 (40.86%)
रनचेज करते हुए जीते गए मैच- 55 (59.14%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (52.69%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (47.31%)
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 163

केकेआर वर्सेस आरसीबी हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत आईपीएल में अभी तक कुल 34 बार हुई है जिसमें केकेआर ने 20 तो आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। अगला मुकाबला केकेआर के घर में होने वाला है तो ऐसे में उनके पास अपनी लीड को बढ़ाने का मौका रहेगा।

केकेआर वर्सेस आरसीबी स्क्वॉड
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, वैभव अरोड़ा, क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, यश दयाल।

 

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई