वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए टी20 मैचों से बाहर

सेंट जॉन्स (एंटीगुआ)
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन T20 मैचों से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पहले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी। पहले मैच में यह चोट लगने के कारण रसेल दूसरा मैच नहीं खेल सके, जिसमें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई।

रसेल की जगह शमार स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही अल्जारी जोसेफ अपने दो मैचों के बैन के बाद टीम में वापस आ रहे हैं। वह अंतिम महत्वपूर्ण चरण के लिए सेंट लूसिया में टीम से जुड़ेंगे और शमार जोसेफ की जगह लेंगे।

अल्जारी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बिना अनुमति के मैदान छोड़ने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे वेस्टइंडीज की टीम में एक खिलाड़ी कम हो गया था। सीरीज के बाकी मैच सेंट लूसिया में होंगे, जिसमें तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए गुरुवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम इस समय कैरेबियाई दौरे पर है जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल ली है। इस सीरीज के मेजबान वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच की तरह चौथा और पांचवां मैच भी सेंट लुसिया में होगा। चौथा और पांचवां टी20 मुकाबला क्रमशः 16 और 17 नवंबर को होगा।

वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, टेरेंस हाइंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल