काले कपड़े पहनना पड़ा महंगा, इस देश में जनता को मिला चौंकाने वाला फरमान!

थाईलैंड
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी देश में एक साथ लोग इतने काले कपड़े खरीदने लगे कि काले रंग के कपड़ों की किल्लत पड़ जाए? थाईलैंड में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। देश में काले कपड़ों की अचानक कमी हो गई है। हालात यह हैं कि दुकानों में कपड़ों के स्टॉक्स खत्म हो गए हैं। लेकिन इस आखिर थाईलैंड के लोग एक साथ इतने काले कपड़े क्यों खरीद रहे हैं?

दरअसल देश में हुई काले कपड़े की कमी का कारण थाईलैंड की राजमाता, रानी सिरीकित, की मृत्यु है। बीते सप्ताह रानी सिरीकित के निधन के बाद देशभर में शोक मनाया जा रहा है। 25 अक्टूबर को 93 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद थाई सरकार ने देश में 30 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं आधिकारिक तौर पर एक साल तक शोक मनाया जाएगा। इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक वर्ष तक काले शोक वस्त्र पहनने होंगे।

90 दिनों तक काले कपड़े पहनने की सलाह
वहीं राष्ट्रीय शोक के बीच आम जनता को 90 दिनों तक काले, सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इस बीच थाईलैंड में काले कपड़ों की मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानों में स्टॉक खत्म हो रहा है। हालांकि थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह एक अनुरोध है और कोई कानूनी आदेश नहीं है। यानी काले कपड़े न पहनने पर किसी को सजा नहीं दी जाएगी। हालांकि लोगों से इस निर्देश का पालन करने की अपेक्षा की गई है। थाईलैंड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब काले कपड़ों की कमी हो गई है। इससे पहले 2016 में राजा भूमिबोल के निधन के समय भी देश में काले कपड़ों की मांग अचानक बढ़ गई थी।

कौन थीं थाईलैंड की राजमाता रानी सिरीकित?
रानी सिरीकित थाईलैंड की पूर्व रानी और वर्तमान राजा महा वजीरालोंगकोर्न की मां थीं। सिरिकित का जन्म 12 अगस्त 1932 को बैंकॉक में हुआ था। वह 1950 से 2016 तक थाईलैंड की महारानी रहीं। थाई संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके व्यापक प्रयासों के कारण उन्हें 'राष्ट्रमाता' की उपाधि मिली थी। जानकारी के मुताबिक सिरिकित को 2012 में स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद बिगड़ती सेहत के कारण वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से अक्सर दूर रहती थीं। इससे पहले उनके पति महाराजा भूमिबोल अदुल्यादेज का अक्टूबर 2016 में निधन हो गया था।

admin

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

तपती गर्मी के बीच खुशखबरी! जल्द आएगा मॉनसून, बारिश से मिलेगी राहत

नई दिल्ली उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों तक बारिश होने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर वापस लौट आया है। इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज