हम पूरे संयम के साथ राज्य के दर्जे की बहाली का इंतजार कर रहे हैं, अगर नहीं मिला तो हम चुप नहीं बैठेंगे: फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर
सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा न मिलने पर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए चेतावनी दी कि अगर हमें हमारे मौलिक राजनीतिक व संवैधानिक अधिकारों से लगातार वंचित रखा गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। आज दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पत्रकारों से बातचीत में डा फारूकअब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार को सत्ता संभाले हुए आठ माह बीत चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही स्टेटहुड का दर्जा मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश सरकार के पास सभी प्रशासनिक अधिकार भी आ जाएंगे ताकि वह आम लोगों की उम्मीदों के अनुरूप पूरी ताकत और प्रभाव के साथ काम कर सके।

डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीरको राज्य का दर्जा लौटाने में क्यों देरी कररही है, यह केंद्र सरकार को पताहोगा। हम पूरे संयम के साथ राज्य के दर्जे की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। अगर यहां इसमें अनावश्यक देरी जारी रही तो फिर हमारे पास सर्वाेच्च न्यायालय में जाने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे और अन्य अधिकारों की बहाली के लिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रयास जारी रखेंगे,लेकिन हमारे मौलिक राजनीतिक व संवैधानिक अधिकारों से अगर हमें लगातार वंचित रखा जाता है तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसी स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि खुदा सभी को अक्ल और सब्र दे। मैं अल्लाह से दुआ मांगता हूं कि वह ईरान और इजरायल दोनों को अक्ल दे। यह जंग सिर्फ बरबादी ही लाएगी। दोनों मे जो भी विवाद है, यह जो मसला है, वह बातचीत से ही हल होगा। दुनिया के जो बड़े मुल्क हैं, उनके नेताओं को चाहिए कि वह दोनों में बातचीत ओर सुलह की कोशिश कर इस जंग को समाप्त कराएं।

 

admin

Related Posts

TMC को झटका, मोदी सरकार ने परिसीमन बिल और ONOE को लेकर बनाई नई रणनीति

नई दिल्ली ONOE यानी एक देश एक चुनाव और परिसीमन विधेयक जल्द ही एक बार फिर संसद में पेश किया जा सकता है। खबर है कि पहली बार परिसीमन बिल…

लगभग तय हुई India-US डील, अब अंतिम मंजूरी के लिए दोनों देशों के बीच नई बैठकें

 नई दिल्ली भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट आया है, इसे लेकर अब फाइनल निर्णय हो सकता है. अमेरिका का एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल सोमवार 1 जून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर