एक्सिओम मिशन 4 पूरी तरह से निजी मिशन है, NASA ने टाल दी लॉन्चिंग, भारतीयों का इंतजार हुआ लंबा

नई दिल्ली
नासा ने एक्सिओम मिशन 4 को एक बार फिर टाल दिया है। ये मिशन पोलैंड और हंगरी के साथ-साथ भारत के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। इसमें भारत अपना अंतरिक्ष यात्री भी भेजेगा, जिसके लिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को चुना गया है। इसके पहले भी अलग-अलग वजहों से मिशन को कई बार टाला जा चुका है। एक्सिओम मिशन 4 पूरी तरह से निजी मिशन है, जिसे एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स मिलकर संभाल रहे है। भारत भी इस मिशन पर 550 करौड़ रुपये खर्च कर रहा है।

इस बार क्यों टला मिशन?
एक्सिओम मिशन-4 को इस बार टालने की वजह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के रूसी मॉड्यूल ज्वेज्दा में एयर लीक की समस्या है, जिससे प्रेशर सिग्नेचर की स्थिति बन गई थी। मरम्मत के बाद वहां से आ रहे डेटा को रिव्यू करने के लिए अधिक समय की जरूरत है, जिसके कारण फिर से मिशन को टाला गया है। इसके पहले 22 जून को लॉन्चिंग तय की गई थी, लेकिन नासा लॉन्चिंग से पहले मिशन और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से पूरी संतुष्टि चाहता है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाने की उम्मीद है। बता दें कि इसके पहले फॉल्कन 9 मॉड्यूल में लिक्विड ऑक्सीजन लीक की समस्या देखी गई थी।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 16 मॉड्यूल
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कुल 16 प्रेशराइज्ड मॉड्यूल हैं, जिन्हें 5 स्पेस एजेंसियों ने बनाया है। इसमें अमेरिका की नासा, रूस की रॉसकॉस्मॉस, यूरोपी की ईएसए, जापान की जाक्सा और कनाडा की सीएसए शामिल हैं। जिस ज्वेज्दा मॉड्यूल में दिक्कत आई है, वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम और क्रू क्वार्टर मुहैया कराता है। यह मिशन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे, जो स्पेस में जाएंगे। हालांकि बार-बार डिले हो रहे मिशन से भारत, हंगरी और पोलैंड तीनों के सामने ही चुनौती पैदा हो सकती है। बार-बार देरी से मिशन की लागत भी बढ़ सकती है।

 

admin

Related Posts

6 जून को जंतर-मंतर पर जुटेंगे समर्थक, कॉकरोच पार्टी संस्थापक के भारत दौरे से चर्चा तेज

 नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभ‍िजीत दिपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत वापस आएंगे और दिल्ली में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. उनकी मांग है…

अब बूंद-बूंद का हिसाब! सिंधु जलसंधि के बीच भारत ने तेज किए चिनाब-ब्यास प्रोजेक्ट

नई दिल्ली केंद्र सरकार इस साल 1 अगस्त से अपने सबसे महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो (रिवर लिंकिंग) प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम शुरू करने जा रही है. करीब 2,300 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर