जल संचय जन भागीदारी से जन आंदोलन में बदलना चाहिए: सी आर पाटील

खजुराहो
केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल के द्वारा खजुराहो पहुंचकर खजुराहो के पाहिल वाटिका में जनसंचय, जन भागीदारी , जन आंदोलन के तहत मध्य प्रदेश विकास परिषद गुजरात के तत्वाधान में भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जल संचय, जन भागीदारी से जन आंदोलन मैं बदलना होगा तभी हम अपने धरती माता के प्रति कर्तव्यों का उचित निर्वहन कर पाएंगे ।
भूमि पूजन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि मध्य प्रदेश में केंन बेतवा लिंक परियोजना का सपना पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा देखा गया था जिसको देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्ण करने जा रहे हैं, इस सपने को साकार होने के साथ ही  हर घर और खेत तक पानी पहुंचे ऐसी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा है , 44000 करोड़ की इस योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसमें से कुछ कार्य अभी हो चुके हैं जिसमें दम इत्यादि का भी निर्माण हो रहा है तथा 3 वर्ष के अंतराल में इस कार्य को पूर्ण किया जाना है ।
इस अवसर पर उन्होंने खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस योजना को धरातल पर लाने के लिए तथा बजट को पास करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसके चलते यह योजना साकार हो सकी और 25 दिसंबर को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो में आकर इसकी आधारशिला रखेंगे , आज इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया तथा नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी के अलावा जनसंचय जन भागीदारी जन आंदोलन मध्य प्रदेश विकास परिषद गुजरात के यतेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।

 

  • admin

    Related Posts

    ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन: सीएम ने 110 करोड़ रुपए के निर्माण का शिलान्यास किया, पशुपालक सम्मेलन में भी शामिल होंगे

    ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े पहले आवासीय ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति…

    इंटरनेशनल फायर फाइटर डे: जबलपुर के फाइटर ने कहा- जान की परवाह किए बिना हर समय तैयार रहते हैं

     जबलपुर   विपरीत परिस्थितियों में भी राह निकालना फायर फाइटर्स की पहचान है। अपनी जान की परवाह किए बिना वे दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।आग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य