विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने इस मैच में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. कोहली का विकेट तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने लपका। 

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही 28 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी आंकड़ों के लिहाज से बेहद खास बन गई. टी20 क्रिकेट में किंग कोहली ने एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 37 टी20 मैचों में 37.12 की औसत से 1188 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले. इससे पहले टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। 

रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 36 टी20 मैचों में 40.03 की औसत से 1161 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे. रोहित का रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में हासिल कर लिया। 

यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि T20 जैसे फॉर्मेट में किसी एक टीम के खिलाफ इतने रन बनाना आसान नहीं होता. इसके लिए लगातार प्रदर्शन, लंबे समय तक खेलना और बार-बार उसी टीम के खिलाफ अच्छा करना जरूरी होता है। 

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि किसी एक सीजन में नहीं, बल्कि सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए हासिल की है. यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि टी20 क्रिकेट में महानता सिर्फ तेज रन बनाने से नहीं, बल्कि लंबे समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन करने से भी मिलती है। 

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में जड़ा स्पेशल दोहरा शतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. 5 अप्रैल (रविवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भुवनेश्वर ने आयुष म्हात्रे को आउट कर आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। 

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ युजवेंद्र चहल ने हासिल की थी, जिनके नाम अब तक 176 आईपीएल मैचों में 224 विकेट दर्ज हैं. खास बात यह है कि चहल ने यह उपलब्धि एक लेग स्पिनर के तौर पर हासिल की थी, जो टी20 क्रिकेट में सबसे जोखिम भरा रोल माना जाता है। 

तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिनके नाम पर आईपीएल में अब तक 193 विकेट दर्ज हैं. नरेन का प्रदर्शन खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने अपने सभी विकेट एक ही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए झटके हैं। 

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में विकेट्स लेना कभी आसान काम नहीं रहा, खासकर ऐसे फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक रहते हैं. इसके बावजूद इन गेंदबाजों ने लगातार प्रदर्शन करते हुए खुद को ‘मैच विनर’ साबित किया है। 

भुवनेश्वर कुमार की खासियत नई गेंद से विकेट निकालने की रही है. पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में असरदार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें और खास बनाती है. इसके अलावा भुवनेश्वर का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में 90 विकेट लिए हैं. भुवी इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। 

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल: 176 मैच- 224 विकेट
भुवनेश्वर कुमार: 192 मैच- 202 विकेट
सुनील नरेन: 191 मैच- 193 विकेट
पीयूष चावला: 192 मैच- 192 विकेट
आर. अश्विन: 221 मैच- 187 विकेट

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा