विराट कोहली ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अभी भी आईपीएल से 5 लेवल ऊपर है, आंद्रे रसेल ने किया कमेंट

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने विराट कोहली के उस बयान पर कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट की बात की थी। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के इस स्टार बल्लेबाज ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अभी भी आईपीएल से 5 लेवल ऊपर है। भले ही वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। हालांकि, आंद्र रसेल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके पीछे उन्होंने तर्क भी दिया है और कहा है कि टेस्ट सिर्फ टॉप टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के लिए अच्छा है।

2008 से आरसीबी के लिए आईपीएल खेल रहे विराट कोहली ने 2025 में जाकर टीम के लिए पहली ट्रॉफी जीती। इससे पहले वे टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके है। फाइनल जीतने के बाद विराट ने कहा था, "यह पल मेरे करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है, लेकिन यह अभी भी टेस्ट क्रिकेट से 5 लेवल नीचे है। मैं टेस्ट क्रिकेट को इतना महत्व देता हूं और मैं टेस्ट क्रिकेट से इतना प्यार करता हूं। इसलिए मैं आने वाले युवाओं से यही आग्रह करूंगा कि वे इस प्रारूप का सम्मान करें।"

कोहली के कमेंट पर रिऐक्शन देते हुए आंद्रे रसेल ने बताया कि उनके अनुसार बड़े क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ी ही टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित होते हैं। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने कई सालों से फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तवज्जो दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वे लगभग छह महीने के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में नजर आए।

द गार्डियन से बात करते हुए आंद्रे रसेल ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होते हैं, जहां वे अपने टेस्ट खिलाड़ियों की देखभाल करते हैं, तो यह वेस्टइंडीज से होने से बिल्कुल अलग होता है। उन लोगों को टेस्ट क्रिकेट खेलने और बड़े मंचों पर खेलने के लिए आकर्षक केंद्रीय अनुबंध मिलते हैं, बेशक वे खेलना चाहते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज? आप 50 या 100 टेस्ट खेल सकते हैं, और आप जानते हैं कि रिटायर होने के बाद, आपके पास दिखाने के लिए बहुत कुछ नहीं होता है।"

रसेल एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए वे अब तक 56 वनडे और 83 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। एक टेस्ट उन्होंने 2010 में खेला था। इसके इतर वे 551 टी20 मैच अगल-अलग टी20 लीगों में खेल चुके हैं। रसेल ने कहा, "मुझे मूल रूप से टेस्ट सेट-अप से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने मुझे एक सफेद गेंद वाले खिलाड़ी के रूप में देखा और बस यही हुआ। ईमानदारी से? इसका जवाब है- नहीं। मैं टेस्ट क्रिकेट में विश्वास करता हूं, लेकिन आखिरकार, मैं एक प्रोफेशनल हूं। यह मेरी यात्रा का हिस्सा नहीं था। मुझे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि यह मैं नहीं था जिसने अपनी पीठ मोड़ ली।"

 

admin

Related Posts

MEA की पहल से बढ़ी हलचल: अवैध बांग्लादेशियों को हटाने का प्लान तैयार

नई दिल्ली  भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर गाज गिरने वाली है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले में रुख एकदम साफ कर दिया है. MEA…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल, राज्यपाल के फैसले से ममता सरकार पर संकट

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार करने वाली ममता बनर्जी का दांव नहीं चला है। राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल