विदिशा के मसल्स पावर स्टार्स ने उज्जैन में दिखाई ताकत, 4 राज्यों के पहलवानों को पीछे छोड़ा

विदिशा 
 36 वीं वेस्टर्न जोन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विदिशा के पहलवानों ने धूम मचाई. उज्जैन में आयोजित विदिशा की टीम के उदय सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. चैंपियनशिप में विदिशा के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया. इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था और नगर निगम उज्जैन द्वारा ये चैंपियनशिप आयोजित की गई.

विदिशा की 9 सदस्यीय टीम ने दिखाया जलवा

चैंपियनशिप में विदिशा के 9 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लगभग ढाई सौ खिलाड़ी शामिल हुए. विभिन्न भार वर्गों में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. प्रतियोगिता शाम 5 से शुरू होकर देर रात 2 बजे तक चली. विदिशा के उदय सिंह चौहान ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पाया. इस प्रकार उदय ने स्वर्ण पदक जीता.

उदय चौहान की मसल्स देख दर्शक हैरान

उदय सिंह चौहान ने अपनी शानदार बॉडी स्ट्रक्चर, आकर्षक पोजिंग और मजबूत मसल डिफिनेशन के दम पर निर्णायकों और दर्शकों को अचंभित कर दिया. उदय को फर्स्ट प्राइज के रूप में कैश प्राइज, मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र (प्रमाण पत्र) प्रदान किया गया. मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया. इसके साथ ही प्रियेश शर्मा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

रजत पदक विजेता प्रियेश शर्मा ने बताया टारगेट

रजत पदक जीतने वाले प्रियेश शर्मा ने कहा "यह उपलब्धि उनके लिए बहुत खास है. उनका टारगेट आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है." इसके अलावा सुनील गोस्वामी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार संघर्ष करते हुए 5वां स्थान हासिल किया, जिसे आयोजन स्थल पर मौजूद खेल प्रेमियों द्वारा सराहा गया. विदिशा टीम की इस शानदार सफलता के लिए जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन विदिशा के अध्यक्ष अंशुल चौरसिया और सचिव पंकज भार्गव को भी सम्मानित किया गया.

शानदार प्रदर्शन से जिले के युवाओं में जोश

विदिशा जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल चौरसिया और सचिव पंकज भार्गव ने बताया "विदिशा में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, निरंतर मार्गदर्शन और मानसिक प्रेरणा ने टीम को ये कामयाबी दिलाई. वहीं, इस शानदार उपलब्धि के बाद विदिशा में युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है." 

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी