सामने आए अमेरिकी यौन अपराधी के वीडियो, कहीं डांस तो कहीं महिलाओं के पीछे दौड़ रहा जेफ्री एपस्टीन

न्यूयार्क.

नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के दोषी अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। उसका कनेक्शन ऐसे लोगों से निकलकर आ रहा है जिसके बारे में कभी सोचा नहीं जा सकता था। अमेरिकी राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा दुनियाभर के कई नेताओं और अन्य हस्तियों के नाम उससे जुड़े दस्तावेजों में शामिल हैं।

इनमें कई नाम भारत के भी हैं। एपस्टीन की डायरी, उसके लेटर्स, ईमेल और अन्य डॉक्युमेंट समेत करीब 30 लाख दस्तावेजों को सार्वजनिक किया गया है। इसी बीच एपस्टीन के कुछ नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वह महिलाओं के साथ मौज-मस्ती करता हुआ नजर आता है। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि जेफ्री एपस्टीन महिला के साथ नाच रहा है। हालांकि इन वीडियो की सच्चाई का दावा लाइव हिंदुस्तान नहीं करता है। शुक्रवार को ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े करीब 30 लाख दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इनमें हजारों वीडियो और तस्वीरें भी हैं। बता दें कि जेफ्री एपस्टीन की अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी। उसे सेक्स ट्रैफिकिंग का दोषी पाया गया था।

कौन था जेफ्री एपस्टीन
उससे जुड़े दस्तावेजों में हजारों वीडियो और लाखों तस्वीरों के अलावा एफबीआई इंटरव्यू समरी और ईमेल भी शामिल हैं। 1970 में जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क के डाल्टन स्कूल में अध्यापक था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बीयर स्टियर्न्स के एक पार्टनर से हुई। इसके बाद वह बैंक में पार्टनर बन गया। 1982 में उसने खुद की एक कंपनी खोल दी। वह बड़े बड़े क्लाइंट्स की संपत्तियों को संभावता था। इसके बाद उसके संपर्क बढ़ते चले गए। उसने फ्लोरिडा में मैंशन बनाया, न्यू मैक्सिको में रैंच और न्यूयॉर्क में आलीशान बंगला खरीद लिया। इसके बाद उसकी पार्टियों का सिलसिला शुरू हुआ। बताया जाता है कि उसकी पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप और कई जानी-मानी हस्तीयां पहुंचती थीं।

2005 में 14 साल की एक बच्ची के मां-बाप ने उसके खइलाफ शइकायत की कि उसका पाम बीच के एक घर में यौन उत्पीड़न किया गया। इसके बाद छापेमारी में उसके यौन उत्पीड़न का खुलासा होने लगा। इसी के बाद एपस्टीन के बुरे दिन शुरू हो गए। कई पीड़ितों ने हैरान कर देने वालीआपबीती सुनाई। 6 जुलाई 2019 को उसे न्यूयॉर्क के हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नाबालिगों के यौन उत्पीड़न और यौन तस्करी के आरोप थे। 10 अगस्त 2019 को उसे जेल की शेल में ही मृत पाया गया था।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई