मऊगंज जिले में 4000 हजार रुपए की रिश्वत लेते एपीओ का वीडियो वायरल

 मऊगंज

 मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले बड़ा मामला सामने आया है। जहां मनरेगा प्रभारी नीतू सिंह पर नंदन फल योजना के तहत फायदा पहुंचाने की एवज में 4000 हजार रुपए की रिश्वत मांगती दिख रही है।

 दरअसल, हितग्राही मंगल सिंह और त्रियुगीनारायण मिश्रा ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से की है। फरियादी ने बताया कि वह छह महीने पहले मऊगंज जनपद आए थे। यहां पर उन्होंने सरकार की नंदन फल योजना के तहत पौधारोपण करने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था। जिसे पंचायत स्तर पर स्वीकृति मिल गई थी।

आगे फरियादी ने बताया कि आवेदन ईएश और टीएस भी हो गया था। फाइल मरेगा अतिरिक्त कर्मचारी नीतू सिंह के पास पहुंची थी। उन्होंने छह महीने बीत जाने के बाद भी जियो टैगिंग नहीं की।

योजना का फायदा लेने के लिए देने होंगे 4 हजार रुपए

फरियादी ने बताया कि जब वह एक महीने पहले नीतू सिंह के चेंबर में गए थे। वहां पर उन्हें बैठाया गया और कहा कि यदि योजना का फायदा लेना है तो 4 हजार रुपए देने होंगे। तब हमारे पास केवल 3 हजार रुपए ही थे। जो कि नीतू सिंह को दे दिए। इसके बाद नीतू सिंह ने पैसे अपने हाथ में लेकर गिने और अलमारी में रख दिए। बावजूद इसके उन्होंने 500 रुपए और मांगने की बात कही।

इस पूरे मामले पर सीईओ मऊगंज रामकुशल मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ ने वायरल वीडियो मुझे भेजा है। जांच कर रिपोर्ट मांगी है। एक-दो दिन में मैं जांच कर रिपोर्ट भेजूंगा, जो कलेक्टर के पास जाएगी।

हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इधर, कलेक्टर संजय कुमार जैन ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत रीवा के सीईओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    सुशासन और प्रभावी प्रशासन की दिशा में पहल, उप जिलाधीशों को मिला पुलिस-प्रशासन समन्वय का प्रशिक्षण

    भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच…

    दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

    भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल