बैतूल:भीमपुर में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया, मां और बच्चे पूरी तरह से हैं स्वस्थ

बैतूल
 जिले के भीमपुर में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया है. यहां बुधवार को महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है. सभी बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मां और तीनों बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जिससे उन्हों और बेहतर देखभाल मिल सके. जिला चिकित्सालय में मां और उसके दो नवजात बेटी और एक नवजात बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस तरह के दुर्लभ प्रसव होने की खबर की इलाके में काफी चर्चा है.

भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का मामला

दरअसल, यह मामला भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का बताया जा रहा है. यहां कि रहने वाली सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. जहां उन्होंने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी से परिवार में खुशियों का माहौल है.

डिलीवरी से पहले नहीं कराई थी सोनोग्राफी

जानकारी के अनुसार, महिला ने प्रेगनेंसी के दौरान एक भी सोनोग्राफी नहीं कराई थी, जिस कारण परिवार और डॉक्टर पहले से सतर्क नहीं थे. बुधवार को महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया था. हालांकि, अब हालत सामान्य बताई जा रही है. तीनों बच्चों का वजन 2 किलोग्राम से ढाई किलोग्राम की बीच है. डॉक्टरों ने इस वजन को नॉर्मल बताया है. एक साथ तीन बच्चों के जन्म को इलाके के लोग चमत्कार भी मान रहे हैं.

जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपल श्रीवास्तव ने कहा, " मां और दो लड़की समेत एक लड़का पूरी तरह स्वस्थ हैं. नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. तीनों बच्चों का वजन नॉर्मल है."

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई