और अक्षर पटेल को फायदा ICC Rankings में वरुण चक्रवर्ती ने लगाई 143 स्थानों की छलांग, वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और अक्षर पटेल को भी मिला लाभ

दुबई

पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल दौर में पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (5 मार्च) को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है.

इसमें भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन किया, जिसके बदौलत उन्हें बम्पर फायदा हुआ. गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण ने 143 पायदान की छलांग लगाई और टॉप-100 में एंट्री कर ली. वरुण अब 97वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

वरुण चक्रवर्ती ने चैम्पियस ट्रॉफी 2025 में अब तक 2 मैच खेले, जिसमें 7 विकेट लिए हैं. इन 7 विकेटों में से 5 विकेट एक ही मैच में लिए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह 5 विकेट लिए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट हासिल किए थे.

शतक के बदौलत कोहली को भी फायदा

दूसरी ओर बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं. जबकि विराट कोहली को 1 पायदान का फायदा हुआ है और वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा को 2 पायदान का नुकसान हुआ है. वो पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं.

विराट कोहली इस समय चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप स्कोरर में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 मैचों में 72.33 के दमदार औसत से 217 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी.

अक्षर ने लगाई 17 पायदान की छलांग

टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं रही है. उन्होंने अब तक 4 मैच खेले, जिसमें 26 के बेहद खराब औसत से 104 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है. इसका उन्हें नुकसान हुआ है. टॉप-10 बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल, कोहली औऱ रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं. वो एक पायदान चढ़कर 8वें नंबर पर आ गए हैं.

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अक्षर को भी बम्पर फायदा हुआ है. उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाई है. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टॉप-10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में रवींद्र जडेजा अकेले भारतीय हैं, जो 9वें नंबर पर काबिज हैं.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी