UPSC भर्ती 2025: 241 पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली 
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास साइंस, इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल या वेटरनरी जैसे क्षेत्रों की डिग्री है, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आपके लिए सुनहरा मौका पेश किया है। UPSC ने 241 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी, स्पेशलिस्ट, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ट्यूटर और डेंटल सर्जन जैसे पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 17 जुलाई 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

क्या है योग्यता
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसमें बी.एससी, बी.टेक/बी.ई., एलएलबी, बीवीएससी, एम.एससी, पीजी डिप्लोमा, एमएस/एमडी जैसे डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि हर पद के लिए अलग-अलग आयुसीमा निर्धारित है, जिसे विस्तृत अधिसूचना में देखा जा सकता है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा।

इन पदों पर है वैकेंसी
वैकेंसी की बात करें तो, 72 पद स्पेशलिस्ट के लिए, 20 सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, 19 मैनेजर ग्रेड-I/सेक्शन ऑफिसर, 14 असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल, 11 स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल), 09 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, 08 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, और अन्य कई पद शामिल हैं।

इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और पदों के अनुसार योग्यता की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिसे upsc.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

    चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

    UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी