UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 2759 पर नियुक्ति की जाएगी. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. बता दें कि ये भर्ती कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए शानदार मौका है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

अब से शुरू हो रहा है आवेदन
भर्ती से जुड़ी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 मार्च को ही जारी कर दिया गया था. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन 22 मई से शुरू हुए हैं. इस पद लपर उम्मीदवार 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. फीस पे करने की आखिरी तारीख भी यही है. अगर फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो, उम्मीदवार 18 जून तक सुधार कर सकते हैं.

किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?
UR-1107
OBC-745
SC-579
ST-55
EWS-273

आवेदन के लिए योग्यता?
पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग या होम साइंस में 4 साल के डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. अगर आपके पास ये नहीं है तो आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

आवेदन के लिए देने होंगे केवल 25 रुपये
भर्ती के लिए न्यूनतम एज 21 साल और अधिकतम एज 40 साल निर्धारित की गई है. इसके अलावा भर्ती के लिए आवेदन केवल 25 रुपये में हो सकता है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

सिलेक्शन प्रोसेस
वहीं, अगर सिलेक्शन की बात करें तो ये तीन चरणों से होकर गुजरेगा. पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद से रिटन एग्जाम का आयोजन होगा और परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी.

admin

Related Posts

आर्मी जॉइन करने की तैयारी तेज करें, भोपाल में जून से कई ग्रेडों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित होगी

छिंदवाड़ा  सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है. 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 1 जून से…

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 मई तक कर सकेंगे चेक

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की एग्जाम के अगले दिन ही जारी हो गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने 21 मई को लेखपाल की दोनों शिफ्टों में एग्जाम दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी