जिला बैठक में हंगामा: डीएम डॉ. मंजू और विधायक बिहाणी में तीखी तकरार

 

श्रीगंगानगर

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी और जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक बिहानी ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि आपको बोलने की तमीज़ नहीं है, डेकोरम समझिए।

आपको पता नहीं है कि MLA क्या होता है। क्या आपको डेकोरम सिखाना पड़ेगा? दरअसल, बीते दिन पटेल जयंती कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पद यात्रा में डीएम के देरी से पहुंचने पर विधायक बिहाणी आक्रोशित हो गए और मंच पर ही कलेक्टर से बहस हो गई।

चर्चा में छाई ये बहस
नेताओं और अफसरों के बीच बहस की घटना श्रीगंगानगर में चर्चा में बनी हुई है।  विधायक  और कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक का पूरा मामला प्रोटोकॉल को लेकर था। विधायक का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम में सम्मान नहीं मिला। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई।

आरोप: स्वागत के लिए कोई अफसर वहां मौजूद नहीं था
दरअसल, सरदार पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पद यात्रा कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया था। इसमें DM देरी से पहुंचीं, इस पर विधायक बिहाणी नाराज हो गए। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मंच से समझाइश दी। विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, विधायक जयदीप बिहाणी का आरोप है कि प्रोटोकॉल के अनुसार उनके स्वागत के लिए कोई अफसर वहां मौजूद नहीं था। कार्यक्रम में उनके सम्मान के अनुरूप व्यवस्था नहीं की गई थी। उनकी जानबूझकर उपेक्षा की गई।

इस पूरे मामले में विधायक जयदीप बिहाणी ने एडीएम सुभाष चंद्र और कलेक्टर डॉ. मंजू को डेकोरम बनाए रखने की बात भी कही। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

admin

Related Posts

‘दागी-निर्दोष अलग नहीं हो सकते’, राजस्थान SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

जयपुर राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिकाओं…

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद जयपुर में सख्ती, 73 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

 जयपुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हासिम उर्फ खरगोश के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में एक साल तक रहने के खुलासे के बाद से राजधानी में हड़कंप मच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई