UPPSC ने शुरू की नई भर्ती प्रक्रिया, आवेदन खुले; PCS 2026 परीक्षा पर बड़ा अपडेट

लखनऊ

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई वरिष्ठ पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 21 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर आज से आवेदन कर सकेंगे। रिक्त पदों में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, नियोजन विभाग संयुक्त निदेशक,नियोजन विभाग उप निदेशक, सहायक पुरातत्व अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उपसचिव आईटी के पद शामिल हैं। आयोग ने कहा है कि भर्ती के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थी अपना ओटीआर ( वन टाइम रजिस्ट्रेशन ) पूरा कर लें। केवल ओटीआर बेस्ड आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

दुग्धशाला विकास, यूपी के अन्तर्गत उप दुग्धशाला विकास अधिकारी – 06 पद

नियोजन विभाग, यूपी के अन्तर्गत संयुक्त निदेशक मूल्यांकन – 01–पद

नियोजन विभाग, यूपी के अन्तर्गत उप निदेशक – 01–पद

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय के तहत सहायक पुरातत्व अधिकारी- 3 पद।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग , प्रयागराज के तहत उपसचिव आईटी – 1 पद

इस भर्ती के लिए फीस भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 है। फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 है। डॉक्यूमेंट सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा किए जाने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 है।

पीसीएस की अगली भर्ती में बीएसए के 40 पद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2026 भर्ती में शिक्षा विभाग के अफसरों की बंपर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को सीधी भर्ती के रिक्त पदों का जो ब्योरा भेजा है वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्साहजनक हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती से 84 रिक्ति का प्रावधान है। इसमें से 44 पद भरे हुए हैं और 40 रिक्त पद अगले विज्ञापन में भेजे जाएंगे। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज में सीधी भर्ती के 468 पदों में से 294 भरे हैं और 174 अगली भर्ती में शामिल होंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता के 210 में से 123 पद खाली हैं और 87 ही कार्यरत हैं। ये तीनों पद पीसीएस के जरिए भरे जाते हैं। इसलिए अगली भर्ती में 337 पद आने की उम्मीद है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पदोन्नति कोटे के 552 पदों में से 488 पद रिक्त हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के तो पदोन्नति कोटे के सभी 210 पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा निदेशक के चार में से तीन पद खाली हैं। इन पदों को अपर शिक्षा निदेशक की पदोन्नति से भरा जाता है। अपर शिक्षा निदेशक के 12 में से तीन पद जबकि संयुक्त शिक्षा निदेशक के 22 में से दो पद ही रिक्त हैं।

इस भर्ती के आवेदन जारी
करीब 15 दिन पहले आयोग ने एक साथ दो बड़े पद की भर्तियां निकाली थीं। एक भर्ती सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) की और दूसरी शोध सहायक (अभियंत्रण) की है। सहायक नगर नियोजक के 8 और शोध सहायक के 2 पदों पर भर्ती होगी। इन दिनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर जाकर 3 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन व फीस सब्मिट कर सकते हैं। दोनों भर्तियों में फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तय की गई है।

 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी