भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा बवाल! खेसारी पर अक्षरा सिंह का निशाना, ज्योति सिंह पर भी बोलीं तीखी बात

पटना

इस बार बिहार चुनाव कई मायनों में खास है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जीत के लिए पसीना भी बहा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर जमकर बरसी हैं। अक्षरा सिंह ने 'बिहार तक' से बातचीत में यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने की उन्हें जानकारी नही थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि वो (खेसारी लाल यादव) तो खुलेआम उनका अपमान करते हैं इसलिए उनको वो सपोर्ट क्यों करें।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि इस बार खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने रील्स तो इससे देखा था लेकिन मुझे इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। मैं छठ में व्यस्त थी। मैं जब पटना आई तब पता चला कि खेसारी लाल यादव लड़ रहे हैं। रितेश पांडे भी चुनाव लड़ रहे हैं, सब अपनी इंडस्ट्री से हैं और आगे बढ़ें तो अच्छा है।

जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या वो खेसारी लाल यादव का सपोर्ट करेंगे? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि वो तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं तो हम कहां से उनका सपोर्ट करने जाएंगे। सपोर्ट कोई मांगेगा और अपना समझेगा तब ही ना जाएंगे सपोर्ट करने। जो खुलेआम मेरा अनादर करते हो उनका हम क्या सपोर्ट करेंगे। लेकिन इंसानियत के नाते हम चाहेंगे कि इंडस्ट्री के लोग हैं तो आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें। ये लोग अगर तरक्की करते हैं तो हमारी इंडस्ट्री का काफी नाम होता है। मैं उस नजरिए से देखती हूं।

अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि अगर महिला सम्मान की बात करते हैं तो सबको एक नजर से देखेंगे। ऐसा नहीं कि एक को तुच्छ बता कर दूसरे को बड़ा बताएंगे। सबको समान भाव से देखेंगे। पहले वो ऐसे नहीं थे अब पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं।

ज्योति सिंह पर भी बोलीं अक्षरा सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आंकलन करने का हक है। मुझे लगता है कि अगर हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो एक-दूसरे को खीचेंगे भी नहीं, क्यों खीचेंगे?इसलिए मैं उनके समर्थन में हूं और मैं चाहूंगी एक महिला होने के नाते की वो काफी तरक्की करें और जीत जाएं।

 

admin

Related Posts

‘अनुपमा’ में बड़ा ड्रामा: कैफे विवाद के बीच भावुक हुई अनुपमा और टूटा दर्द

 सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में अनु सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी कॉम्पिटिशन का महत्व समझाती हैं. दूसरी तरफ दिग्विजय राही को समझाते हुए कहते हैं कि मां…

तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर खोला बड़ा राज, यश के साथ काम का बताया अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ