UP विधानसभा के सचिव की बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई फिर ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत

 लखनऊ
 उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी कार में मौजूद था, उसे भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण दुबे का बेटा गाड़ी चला रहा था, तभी अयोध्या के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी लेन में आ रही ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। बता दें, मूल रूप से पत्रकार ब्रजभूषण दुबे को केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था।

जानकारी के मुताबिक विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ लखनऊ वापस आ रहे थे। बेटा कृष्णा दुबे गाड़ी चला रहा था। तभी अयोध्या में गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक और उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।

पिता की मौत, बेटे को किया डिचार्ज

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बेटे कृष्णा का इलाज कर उसे डिचार्ज कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती के रहने वाले ब्रजभूषण दुबे की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ से लेकर बस्ती तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शासकीय कार्य मे आने से पहले तक वें पत्रकारिता से जुड़े थे।

अयोध्या में हादसा और बस्ती से लखनऊ तक शोक की लहर

वहीं उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसा अयोध्या के थाना पटरंगा गनौली कट के पास हाईवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। विशेष सचिव रहे ब्रजभूषण दुबे मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था।

admin

Related Posts

शिक्षामित्रों के लिए डबल तोहफा, 18 हजार मानदेय के साथ अब मिलेगा सम्मान

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के 1:43 लाख शिक्षा मित्रों के लिए 5 मई का दिन बेहद खास होने जा रहा है। योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के बाद…

बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं, छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत के संकेत

लखनऊ अब घर में छोटी दुकान चलाने वालों को अलग से कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई बिजली टैरिफ नीति में इस तरह के उपभोक्ताओं के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य