प्रशासनिक सख्ती का अनोखा तरीका: लुंगी पहनकर एक्शन मोड में SDM

दतिया

मध्य प्रदेश के दतिया एसडीएम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। एसडीएम साहब लुंगी पहन हाथ में माइक थाम कर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शहर के पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर एसडीएम संतोष तिवारी सुबह लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में माइक भी लिया था। एसडीएम को लुंगी में देखकर पहले तो लोग चकित रह गए उसके बाद जब उन्होंने माइक से चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आप लोगों को बार-बार समझाइए दे रहा हूं तो आपको समझ में नहीं आ रहा है। एक महीने से प्रत्येक शनिवार को दो-दो घंटे खड़े होकर अतिक्रमण हटवा रहा हूं, लेकिन अब मैं आप लोगों का सामान जब्त कर लूंगा।

यह सुनते ही अतिक्रमणकारी दुकानदार भागते हुए नजर आए। आपको बता दें कि पिछले दो महीने से लगातार जिला प्रशासन अतिक्रमण मुहिम चला रहा है, लेकिन अतिक्रमणकारी है कि कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाते हैं और फिर प्रशासन के जाते ही वहां अतिक्रमण कर लेते हैं, लेकिन प्रशासन भी मुस्तैद है, जहां भी उसे सूचना मिलती है तत्काल वहां पहुंच जाता है। दतिया की शक्तिपीठ स्थल पीतांबरा पीठ पर श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन लगातार वहां अतिक्रमण पर नजर बनाए हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

    भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

    परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

    भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी