प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च देगी यूपी सरकार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए राज्य सरकार मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज कल्याण विभाग प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा।

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी और दिहाड़ी श्रमिक राजेंद्र कुमार के बेटे अतुल कुमार का ऐन वक्त वक्त पर पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुल्क जमा नहीं हो पाने के चलते आईआईटी धनबाद में दाखिला नहीं हो सका था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट हासिल की थी लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण उसका दाखिला नहीं हो सका था। अतुल के मुताबिक उसके परिजन ने आईआईटी धनबाद से सम्पर्क करके निवेदन किया था कि शुल्क जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण उनके बेटे का दाखिला नहीं हो पाया है। अब वे शुल्क लेकर उसे दाखिला दे दें, मगर आईआईटी प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया था कि अब फीस जमा करने की तारीख गुजर चुकी है। बहरहाल, परिवार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया जिसने आईआईटी धनबाद को अतुल को बीटेक में दाखिला देने का आदेश दिया।

प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र अतुल कुमार के परिजन से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसके तहत न केवल अतुल की शुरुआती फीस जमा की जाएगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी छात्रवृत्ति के माध्यम से दी जाएगी।

 

admin

Related Posts

पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

 ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स, योगी सरकार से नई संभावनाएं

योगी सरकार में ओबीसी युवाओं को मिल रही फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग, बदल रही जिंदगी साल 2025-26 में 29 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया आर्थिक कमजोर परिवारों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल