अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को ‘टाइम आउट’ आउट करार दिया पर मेहदी ने किया हैरान

ढाका
क्रिकेट मैच में कई बार इतनी तेजी से विकेट गिरते हैं कि दूसरे प्लेयर के पास तैयार होना का ज्यादा समय नहीं रहता। खिलाड़ी जब तीन मिनट में खेलने के लिए रेडी नहीं होता तो अंपायर उसे 'टाइम आउट' करार दे सकते हैं। बांग्लादेश में यही 'टाइम आउट' ड्रामा देखने को मिला है। अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024-25 के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को 'टाइम आउट' आउट करार दिया। हालांकि, खुलना टाइगर्स के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वापस बुला लिया। कॉनेल टूर्नामेंट में चटगांव किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

चटगांव किंग्स ने मंगलवार को 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे में आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर कॉनेल निर्धारित तीन मिनट पूरे होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। अंपायर रविंद्र विमलसिरी और तनवीर अहमद ने कॉनेल को 'टाइम आउट' करार दिया। जैसे ही कॉनेल पवेलियन लौटने लगे तो मेहदी ने उन्हें वापस बुला लिया। हालांकि, कॉनेल जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें सातवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने मेहदी को कैच कराया। चटगांव ने 37 रनों से हार झेली। पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे।

चटगांव किंग्स के कप्तान मोहम्मद मिथुन ने मेहदी की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि कॉनेल को आउट देना सही फैसला था। मिथुन ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेहदी ने शानदार काम किया। उन्होंने दिखाया कि उसका दिल बड़ा है। फील्डिंग करने वाली टीम के लिए अपील करना नियमों के अंतर्गत है। कॉनेल को क्रीज पर वापस आने देने के लिए मेहदी को श्रेय जाता है।'' उन्होंने आगे कहा, "बल्लेबाज को क्रीज पर देर से नहीं आना चाहिए, खासकर टी20 में। कॉनेल तैयार होने में थोड़ी देर कर दी। वह तैयार होने के दौरान थोड़ा रिलैक्स था। शायद उसे एहसास नहीं हुआ कि हम इतनी जल्दी विकेट खो देंगे। वह इसी वजह से वह देर से आया। और कुछ नहीं।"

  • admin

    Related Posts

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

     नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी