यूक्रेन भी इजरायल की तरह चुन-चुनकर बदले ले रहा, पुतिन के करीबी अफसर लेफ्टिनेंट जनरल को मार गिराया

मॉस्को
बीते करीब तीन सालों से रूस के हमले झेल रहे यूक्रेन ने मॉस्को के भीतर घुसकर व्लादिमीर पुतिन के करीबी अफसर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव को मार गिराया है। वह रूसी सेना के परमाणु, जैविक और केमिकल हथियारों के बेड़े की कमान संभाल रहे थे। उन्हें व्लादिमीर पुतिन का भरोसेमंद माना जाता रहा है। वह उस वक्त मारे गए, जब अपने अपार्टमेंट से निकलकर स्कूटर से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान उनके स्कूटर में रखे बम में धमाका हुआ और वह मौके पर ही मारे गए। किरिलोव के एक सहायक की भी मौत हो गई है। रूसी रिपोर्ट्स के अनुसार यह बम धमाका रिमोट के जरिए किया गया था। यूक्रेन ने इस हमले की खुलकर जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले 9 दिसंबर को रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर डोनेत्स्क में एक कार बम धमाके में सेरगेई येवसुकोव की मौत हो गई थी। वह उस कुख्यात जेल ओलेनिवका के हेड रहे थे, जहां बड़ी संख्या में यूक्रेन के युद्ध बंदियों को रखा गया है। इस जेल में मिसाइल अटैक करके बड़ी संख्या में लोगों को मार दिया गया था। रूसी अथॉरिटीज का कहना था कि इस कार ब्लास्ट में एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है, लेकिन अब तक कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से रूस के एक अन्य टॉप सैन्य अधिकारी को मार गिराने से हलचल मच गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या यूक्रेन की एजेंसियां भी इजरायल की तरह पावरफुल हो गई हैं और वे चुन-चुनकर बदला ले रही हैं।

अब उसने किरिलोव को मारा है। किरिलोव पर ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे थे। उन्हें यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार प्रमुख अफसरों में से एक माना जाता था। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस एसबीयू ने उनके खिलाफ आरोप लगाया था कि वह ही केमिकल हथियारों से अटैक की योजना बना रहे हैं। अब यूक्रेनी एजेंसी का कहना है कि हमने रूसी अधिकारी का कत्ल किया है। यूक्रेन का कहना है कि किरिलोव एक युद्ध अपराधी थे और उन्हें मारा जाना पूरी तरह से वाजिब कदम है। यही नहीं यूक्रेन की एजेंसी ने कहा कि कुल 4800 बार केमिकल हथियारों का इस्तेमाल जंग में रूस की ओर से बीते ढाई सालों में किया जा चुका है।

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। तब से दोनों देशों के बीच रुक-रुककर जंग जारी है। इसी जंग के बीच मई में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि उसने पता लगा लिया है कि रूस ने क्लोरोपिकरिन गैस का इस्तेमाल यूक्रेन के सैनिकों के खिलाफ किया है। इस गैस का इस्तेमाल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भी किया गया था। हालांकि रूस ऐसे किसी भी हथियार के इस्तेमाल से इनकार करता रहा है। बता दें कि किरिलोव को व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी 2017 में सौंपी थी। वह पुतिन सरकार के हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों में से एक रहे हैं।

admin

Related Posts

बंडी संजय के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, तेलंगाना HC ने गिरफ्तारी रोकने की मांग ठुकराई

 हैदराबाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को एक बड़े कानूनी मामले में हाई कोर्ट से झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के…

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ