2 महीने की शादी, दो लाशें: गुजरात में कांग्रेसी दिग्गज के अफसर भतीजे की सनसनीखेज कहानी

अहमदाबाद
गुजरात में एक बड़े कांग्रेसी नेता के भतीजे और मैरीटाइम के अधिकारी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। किसी बात लेकर झगड़े के बाद अधिकारी ने पहले पत्नी की जान ली और फिर कुछ देर बाद खुद को गोली मारी।

पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले अधिकारी की पहचान यशराज सिंह गोहिल के रूप में हुई, जो मैरीटाइम बोर्ड (बंदरगाहों, तटीय विकास और समुद्री गतिविधियों के प्रबंधन देखने वाला एक सरकारी निकाय) के क्लास-1 अधिकारी थे। वह दिग्गज कांग्रेसी नेता और राज्य में पार्टी के पूर्व प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे थे।

पत्नी को गोली मारी, 108 पर कॉल किया फिर खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात घर में यशराज और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान यशराज सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी राजेश्वरी को गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने 108 इमर्जेंसी सर्विस पर कॉल करके मदद भी मांगी। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि जैसे ही इमर्जेंसी टीम फ्लैट से निकली। यशराज सिंह ने दूसरे कमरे में जाकर उसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार दी। मौके पर ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

UPSC की तैयारी कर रहे थे यशराज
यशराज सिंह गोहिल हाल ही में गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में अधिकारी बने थे और वह यूपीएससी की तैयारी में भी जुटे थे। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से बातचीत करके यह पता लगाने में जुटी है कि किन वजहों से दोनों के बीच इतना तनाव था।

admin

Related Posts

महंगाई बेलगाम! ईंधन के मोर्चे पर फिर बढ़े दाम, CNG हुई महंगी

नई दिल्ली एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा होने के बाद अब तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई…

विजय सरकार ने संभालते ही दी राहत, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने  सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में दो फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने यह तोहफा मुख्यमंत्री बनने के चंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर