दो की मौत और 21 घायल, राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर

जोधपुर.

जोधपुर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगोलाई क्षेत्र के भाटों की ढाणी के पास हुई, जब यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रेलर की आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सवा नौ बजे जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर यह हादसा हुआ।

मिनी बस में सवार सभी यात्री पोखरण स्थित आशापुरा माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के बाद जात लगाने की परंपरा निभाने मंदिर गए थे। दुर्घटना के बाद बस में सवार शिवप्रसाद और रक्षिता नाम के लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 21 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर थाना प्रभारी नरपतदान चरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य