पूर्व सरपंच सहित दो की मौत, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में टक्कर के बाद ट्रक में आधा किलोमीटर घिसटी बाइक

चित्तौड़गढ़।

जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में बुधवार रात को सड़क हादसे में पूर्व सरपंच सहित कुल दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावय था कि पूर्व सरपंच सहित उसके साथी के शरीर का शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया। ट्रक ने बाइक को पीछे टक्कर मारी और उसके बाद में ट्रक में फंसी बाइक करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। आजोलिया का खेड़ा सहित आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और गंगरार थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी में सामने आया कि तुम्बडिया के पूर्व सरपंच लादूलाल पंवार अपने साथी धुंवालिया निवासी रामसिंह में साथ बाइक से जा रहे थे। गंगरार थाना इलाके में आजोलिया का खेड़ा के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाद में ट्रक के नीचे बाइक फंस गई। इससे लादूलाल और राम सिंह ट्रक और बाइक के बीच में फंसकर करीब 500 मीटर तक घीसटते चले गए। आजोलिया का खेड़ा में हाईवे स्थित होटल पर बैठे युवकों ने हादसा देखा तो पीछे दौड़े। इस पर चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में पूर्व सरपंच और साथी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव गंगरार चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी मिली है कि तुम्बडिया निवासी लादूलाल पंवार पूर्व सरपंच एवं वर्तमान जीएसएस अध्यक्ष लादू हैं। इधर, गंगरार थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को शव के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। आजोलिया का खेड़ा निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि चिकित्सीय स्थित एक होटल पर बैठे युवकों ने यह हादसा देखा था। करीब आधा किलोमीटर जाने के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़ कर भाग गया था। दोनों ही मृतकों के शव बुरी तरह से बिखर गए थे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य