एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का दो दिन का राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन प्रारंभ

भोपाल
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा वित्त पोषित 63 एकलव्य आवासीय विद्यालय मध्यप्रदेश में संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 25 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत होकर अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभाओं एवं क्षमताओं को निखार रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा भी इन विद्यार्थियों के कौशल संवर्धन एवं दक्षता उन्नयन के लिये निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा हर साल राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में किया जाता है। इसी अनुक्रम में विद्यालय स्तर, जिला स्तर एवं जोन स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके पश्चात एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोपाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार 5 नवम्बर को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सभी विधाओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया गया और उन्हें भविष्य में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के लिये प्रेरक उद्बोधन देकर शुभकामनाएँ दीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 नवम्बर तक चलेगी।

इस अवसर पर देश के प्रख्यात संगीत साधक, ध्रुपद गायक पद्मश्री श्री उमाकांत गुंदेचाजी, प्रख्यात रंगकर्मी श्री राजीव वर्मा, अपर संचालक जनजातीय कार्य श्रीमती सीमा सोनी, संभागीय उपायुक्त भोपाल संभाग श्री एन.एस. वरकड़े सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 4 जोन में वर्गीकृत किया गया है। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम् जोन के 80 प्रतिभागी, इंदौर जोन के 77 प्रतिभागी, शहडोल जोन के 77 प्रतिभागी एवं जबलपुर जोन के 78 प्रतिभागी, इस प्रकार कुल 312 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के समापन उपरांत चयनित प्रतिभागी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोपाल में 7 एवं 8 नवम्बर को प्रेक्टिस करेंगे तथा 9 नवम्बर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भुवनेश्वर (ओडिशा) प्रस्थान करेंगे। इसके बाद भुवनेश्वर में 12 से 15 नवम्बर तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के समापन उपरांत सभी प्रतिभागी 17 नवम्बर को भोपाल लौटेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    मोहन यादव के शपथ ग्रहण में PM मोदी ने शिवराज से कही बड़ी बात, सियासी गलियारों में हलचल

    भोपाल  मुझे 13 दिसंबर, 2023 मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण का दिन स्पष्ट याद है। मैंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया…

    विकास को मिली रफ्तार! विश्वास सारंग ने कई करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन वार्ड 78 में सीवेज परियोजना से हजारों परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ भोपाल  सहकारिता, खेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी