Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत, रायपुर में झुलसाने वाली गर्मी

रायपुर
नौतपा की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां रात में हवा भी हल्की गर्म चल रही है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के शुरुआती दिनों में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और महासमुंद जैसे जिलों में तेज धूप और लू का असर अधिक रहेगा।

अगले 4 दिन तक राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में सूखा और बेहद गर्म मौसम बना रहेगा। रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने और दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत
कोरबा जिले में भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक के कारण करीब 200 चमगादड़ों की मौत हो गई। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब क्षेत्र में सैकड़ों चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर गए। वन विभाग ने लू के कारण उनकी मौत की पुष्टि की है। इलाके में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

admin

Related Posts

दुबई कनेक्शन वाला सट्टा कारोबार बेनकाब, रायपुर में करोड़ों के नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर  राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दुबई से “नसीब बुक” संचालित करने वाले आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है।…

फ्यूल प्राइस ने बढ़ाई जनता की टेंशन, छत्तीसगढ़ में लगातार चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

रायपुर  देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज, 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी