गाजा पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, बंधकों की रिहाई तक नहीं रुकेगा दबाव

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास से गाजा में एक समझौता करने का आग्रह किया है। इस समझौते का मकसद 7 अक्टूबर 2023 को अपहरण किए गए शेष बंधकों को वापस लाना है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ' सोशल नेटवर्क पर लिखा, "गाजा में समझौता करें। बंधकों को वापस लाएं।" ट्रंप के इस पोस्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं कि एक हफ्ते के अंदर इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। ट्रंप ने इस 'ट्रुथ' पोस्ट से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की आलोचना की थी। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि इससे गाजा और ईरान के साथ डील करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचेगा।

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है, वह भयावह है। ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री को 'युद्ध नायक' बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के न्यूक्लियर खतरे से छुटकारा दिलाने में अमेरिका के साथ शानदार काम किया है। ट्रंप ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय का यह मजाक ईरान और हमास, दोनों की वार्ता में बाधा डालेगा। ट्रंप कुछ दिन पहले गाजा पट्टी में युद्धविराम का दावा कर चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए उन लोगों से बात की है, जो इस समझौते को सुरक्षित करने की कोशिश में शामिल हैं।

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के नोवा फेस्टिवल में हमास ने अचानक हमला किया था, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए। इसके साथ ही 251 लोगों को बंधक बना लिया गया। हालांकि, हफ्तों की कोशिशों के बाद कई बंधकों को रिहा किया गया। वहीं, इजरायली सेना की कार्रवाई में भी कई बंधकों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता मिली।

  • admin

    Related Posts

    नासिक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक परिवार के 9 लोगों की मौत, सब शोक में डूबे

    नासिक  महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर सड़क…

    महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के साथ भाजपा ने शुरू की मिशन 2029 की तैयारी, बड़ा दांव खेला

    नई दिल्ली  संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब 16 से 18 अप्रैल के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की 3 दिवसीय बैठक होगी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा