ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान, भारत को बड़ी राहत दी, वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 57 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया था। ट्रंप ने कुल 57 में से 16 देशों को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ की रेट में बदलाव कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 26 फीसदी कर दिया। इससे पहले बुधवार को वाइट हाउस ने आधिकारिक दस्तावेजों मे 27 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। जब डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने लगे तो उन्होंने भारत को बड़ी राहत दे दी। वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई।

बुधवार को रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत से होने वाले आयात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं वाइट हाउस के दस्तावेजों में भारत को 27 फीसदी टैरिफ वाली लिस्ट में रखा गया था। गुरुवार को भारतीय अधिकारियों ने भी पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत पर 27 फीसदी की रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। वहीं अब वाइट हाउस के दस्तावेजों में भी परिवर्तन कर दिया गया है और भारत सहित 16 देशों को राहत दी गई है।
भारत के अलावा इन देशों को भी राहत

व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक होसनिया और हरजोगोविना का टैरिफ 36 फीसदी से घटाकर 35 फीसदी किया गया है। इसके अलावा बोत्सवाना का रेसिप्रोकल टैरिफ 38 फीसदी से घटाकर 37 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह कैमरून, फाकलैंड आइलैंड, मालावी, म्यांमार, निकारगुआ, नॉर्वे, पाकिस्तान, फिलीपीन्स, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, थाइलैंड और वानुआतू को भी एक-एक फीसती की छूट की गई है। पाकिस्तान का रेसिप्रोकल टैरिफ भी 30 पर्सेंट से घटाकर 29 पर्सेंट कर दिया गया है।

अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी का टैरिफ लगाया है। वहीं कंबोडिया से आयात होने वाले सामान पर 49 फीसदी के भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि 50 सालों से उनके देश को ठगा जा रहा है लेकिन ऐसा चल नहीं सकता। भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है। वे हमसे 52 फीसदी का शुल्क ले रहे हैं और उसकी तुलना में हम कुछ भी नहीं ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश से आयात होने वाले वाहनों पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 3 मई से प्रभावी हो सकता है।

admin

Related Posts

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने किया कमाल, 1 साल में इतनी यूनिट्स की बिक्री, कंपनी ने छुआ नया मुकाम

नई दिल्ली महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स मार्केट में बेहतरीन परफॉर्म कर रही है. खासकर कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स. यहां परफॉर्मेंस की बात सड़कों पर नहीं बल्कि नंबर्स के मामले…

Maruti, Tata और Mahindra के बाद इन दो कंपनियों ने बढ़ाई अपनी ताकत, Toyota टॉप-5 से बाहर, मार्च 2026 सेल्स डेटा

मुंबई  भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता है. सितंबर 2025 में हुए बड़े GST Cut के बाद इंडस्ट्री में एकदम से बड़ा बूस्ट आया है. इंडियन कार कंपनियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन