Pollution Cough से परेशान हैं? घर बैठे मिल सकती है राहत, जानें 5 कारगर घरेलू इलाज

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राजधानी को चारों ओर से धुंध की चादर घेरे हुए है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण गले में खराश और खांसी की समस्या आम हो गई है।

घर के अंदर भी गले में खराश, जलन और खांसी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ गले की तकलीफ से राहत दिलाएंगे, बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं, जिससे प्रदूषण के दुष्प्रभावों से लड़ने में मदद मिलती है। आइए जानें गले की खराश दूर करने के 5 नेचुरल उपाय।

गर्म पानी और नमक के गरारे
यह सबसे पुराना और भरोसेमंद उपाय है। एक कप गर्म पानी में एक चौथाई चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन कम करते हैं और हानिकारक कणों को साफ करते हैं। गर्म पानी गले की ऐंठन में आराम देता है और बलगम को पतला करता है।

शहद और अदरक का कॉम्बो
शहद प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, तो अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी। एक छोटा टुकड़ा अदरक पीसकर उसे एक चम्मच शहद में मिलाएं और दिन में दो बार खाएं। इसके अलावा, अदरक की चाय बनाकर शहद मिलाकर पी सकते हैं। यह कॉम्बो गले की खराश को शांत करता है और प्रदूषण के कारण जमे हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहर एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह गले में जलन कम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।

तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा
10-12 तुलसी के पत्ते, 5-6 काली मिर्च के दाने और एक चम्मच मुलेठी को दो कप पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। तुलसी इम्युनिटी बूस्ट करती है, काली मिर्च बलगम कम करती है और मुलेठी गले की खराश में आराम देती है। प्रदूषण के कारण होने वाली जलन में यह काढ़ा रामबाण की तरह काम करता है।

भाप लेना
एक बर्तन में गर्म पानी लें, उसमें पुदीने का तेल की 2-3 बूंदें डालकर भाप लें। सिर पर तौलिया रखकर 5-10 मिनट तक भाप लेने से गले और नाक के मार्ग खुलते हैं, जिससे प्रदूषण के फंसे कण बाहर निकलते हैं। यह सूखी खांसी और गले की खराश में तुरंत आराम देता है।

इन बातों का रखें ध्यान

    दिनभर में भरपूर मात्रा में गर्म पानी पिएं ताकि गले की अंदरुनी परत नरम रहे।
    बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
    विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे, संतरा, आंवला आदि खाएं।
    बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने से बचें।

 

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई