शहीदों को श्रद्धांजलि: IED विस्फोट में 4 जवानों की शहादत, परिजनों का छलका दर्द

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए। DRG की टीम जब छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी यह हादसा हुआ। आज उन चार शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

कैसे हुआ था हादसा ?
बता दें कि शनिवार 2 मई को DRG की टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांटेट IED मिला था, जिसे बाहर निकालकर निष्क्रीय किया जा रहा था. तभी IED विस्फोट हो गया। IED की चपेट में आकर 3 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल पे शहीद हो गए। वहीं 1 घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अस्पताल में लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
आज रविवार को शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को नारायणपुर पुलिस लाइन में लाया गया, जहां तिरंगे में लिपटे शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से बस्तर में नक्सल चुनौती को उजागर किया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, लेकिन वीर सपूतों इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले और परमानंद कोर्रम की शहादत ने हर दिल में देशभक्ति और सम्मान की भावना को और मजबूत कर दिया है।

admin

Related Posts

बंगाल की सियासत गरमाई: डिप्टी CM साव बोले—TMC को टक्कर, कमल खिलाने का संकल्प

रायपुर. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 4 मई को  पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा दवा किया…

जशपुर दौरे पर CM साय: PMAY लाभार्थी के घर पहुंचकर खुद रखी ईंट, बढ़ाया उत्साह

रायपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत सीएम विष्णुदेव साय के प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत हो चुकी है. अभियान के पहले दिन सीएम साय का हेलीकॉप्टर जशपुर जिले के सुदूर वनांचल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह