अस्पताल में जारी है इलाज, राजस्थान-अलवर में हीटर और गर्म पानी से झुलसे मासूम

अलवर।

पिछले तीन दिनों में शहर में अलग-अलग स्थानों पर झुलसने के कारण चार बच्चों को जनरल हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। रविवार की रात दो और बच्चों के झुलसने के मामले सामने आए, दोनों को अस्पताल लाकर इलाज शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार कल तिजारा के बिलासपुर निवासी 6 माह की सानिया पुत्री सफीन रविवार देर रात नींद में चारपाई से गिरकर सर्दी से बचाव के लिए लगे हीटर के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गई।

एक अन्य घटना में अलवर के सूर्य नगर में 10 माह का सुभाष पुत्र सुग्रीव खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी पर गिर गया। बाल्टी का पानी बच्चे के हाथ-पैर पर गिरने से वह 25-30 फीसदी तक झुलस गया। बच्चे का इलाज जनरल हॉस्पिटल में जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बिजवाद नरुका गांव का एक बच्चा खौलते दूध के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। ऐसे ही डेहरा शाहपुर की रहने वाली कीर्ति चाय के गिरने से झुलस गई थी, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पिछले तीन दिनों में बच्चों के झुलसने की चार घटनाओं ने अभिभावकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी, हीटर और गर्म खाद्य पदार्थों को बच्चों से दूर रखना बेहद जरूरी है। बहरहाल सभी चार बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार इलाज के बाद सभी बच्चों के पूरी तरह ठीक होने की संभावना है।

admin

Related Posts

राजस्थान बॉर्डर पर ATS अलर्ट, स्लीपर सेल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर पंजाब के बाद अब राजस्थान को नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश सामने आई है. पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ रहा…

भजनलाल शर्मा का पर्यावरण संदेश: काफिला कम करने के बाद अब ईवी से बढ़ाया ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईधन बचाने को लेकर एक बार फिर अलग संदेश देने की कोशिश की है. हाल ही में अपने काफिले में गाड़ियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त