आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, सचिन की टीम के सामने होगी वॉटसन की सेना

नई दिल्ली
अगर आप सच्चे क्रिकेट फैन हैं तो आपने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच को मिस नहीं किया होगा। अगर आपने इस मैच को मिस कर दिया है तो आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 4 मार्च को जहां चेज मास्टर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में थे तो 5 मार्च को उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने होंगे। इस तरह लगातार दो दिन इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच का मजा भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है।

दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आज यानी 5 मार्च को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में भिड़ने वाले हैं। ये लीग रिटायर्ड क्रिकेटरों की टी20 लीग है। इस टी20 लीग का 9वां लीग मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ सचिन तेंदुलकर होंगे तो दूसरी तरफ उनको टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन होंगे। सचिन तेंदुलकर इंडिया मास्टर्स के कप्तान हैं, जबकि शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

इंडिया मास्टर्स ने इस सीजन तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को जीत मिली है। इंडिया मास्टर्स ने पहले मैच में श्रीलंका, दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया है। अब सामना भारत का ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक दो मैच इस टूर्नामेंट में खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम को हराया है।
टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया मास्टर्स टीम: अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, नमन ओझा, सुरेश रैना, विनय कुमार और शाहबाज नदीम

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम: शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, पीटर नेविल, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, कैलम फर्ग्यूसन, ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा और जेम्स पैटिंसन

  • admin

    Related Posts

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 1 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर