राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया

मुंबई
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने सेहत के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली के चलते कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब यह बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आबिटकर कहा, "हमने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार से अनुरोध किया था कि 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त में कैंसर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है और जल्द ही सरकार इसे लागू करेगी।"

बताया जा रहा है कि कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे सिर्फ धूम्रपान या अन्य नशे की लत ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि खान-पान और बदलती जीवनशैली भी एक बड़ा कारण बन रही है। खासकर बच्चों में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह योजना अहम मानी जा रही है।

बर्ड फ्लू पर भी अलर्ट
इसी बीच राज्य सरकार ने विदर्भ में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वहां कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है, हालांकि इंसानों में इसके संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आबिटकर ने बताया कि संदिग्ध मरीज के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, "सावधानी के तौर पर हमने प्रभावित इलाकों में चिकन की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।"

चिकन खाने को लेकर किया गया सतर्क
इससे पहले पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अधपका चिकन खाने से बचने की अपील की थी। हालांकि, इस बीमारी और चिकन के बीच किसी स्पष्ट संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सरकार ने ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

admin

Related Posts

SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन से होगी शुरुआत

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर…

गंगा प्रोजेक्ट को लेकर बांग्लादेश का सख्त रुख, बोला- भारत से चर्चा जरूरी नहीं

ढाका  बांग्लादेश ने  पद्मा नदी पर एक बड़ी बांध निर्माण परियोजना को मंजूरी दी। बांग्लादेश का कहना है कि इससे भारत के फरक्का बांध के 'नकारात्मक प्रभाव' को कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी