तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती

बीकानेर.

बीकानेर जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हदां थाना क्षेत्र का है, जहां 06 नवंबर 2024 को रात करीब 10:46 बजे और 07 नवंबर 2024 को सुबह 8:54 बजे परिवादी को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश के जरिए धमकियां दी गईं।

आरोपियों ने 24 घंटे में फिरौती नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू (आरपीएस) के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश और साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव की अगुवाई में तकनीकी विश्लेषण और सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया।

पुणे और बीकानेर से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी सतपाल उर्फ सतु को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया, जबकि लालसिंह और विक्रम को बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने परिवादी को डराकर पैसे हड़पने की योजना बनाई थी। फिरौती के पैसे से वे मौज-मस्ती करना चाहते थे। आरोपियों ने कई बार व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकियां दीं और परिवादी के घर की रैकी भी की। पुलिस ने इस मामले में सतपाल उर्फ सतु (19 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां,लालसिंह (22 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां, विक्रम (22 वर्ष), निवासी खजोड, थाना हदां, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। सतपाल और लालसिंह पर पहले भी फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
थानाधिकारी ओमप्रकाश, साइबर सेल प्रभारी,सउनि दीपक यादव, सउनि नैनूसिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश,कानि. गणेश और कानि मोडाराम कानि निर्मल कानि कुलदीप,कानि राणाराम, कानि दीपाराम,कानि करणी की अहम भूमिका रही।

admin

Related Posts

जोधपुर केस में बड़ा अपडेट: आसाराम को राहत नहीं, सह-आरोपियों की अपील आंशिक रूप से मंजूर

जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. तुरंत प्रभाव से उन्हें सरेंडर करना होगा.  जस्टिस अरुण मोंगा और…

VAT और नीतियों के खिलाफ राजस्थान में पंप बंद का अल्टीमेटम

 जयपुर राजस्थान में 1 जून से आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा नहीं है कि प्रेट्रोल-डीजल की आवक रुकने वाली है, बल्कि प्रदेशभर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव