पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया, कहा-कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने WTC फाइनल के दूसरे दिन मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम महज 212 रन बोर्ड पर ला पाई। ऐसे में कप्तान को गेंदबाजों के साथ मिलकर मेहनत करनी थी। पैट कमिंस खुद आगे आए और 6 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को 138 के स्कोर पर ढेर कर दिया। कमिंस ने अपने इस 6 विकेट हॉल के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े। वह WTC 2025 में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।
 
पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया। उन्होंने कहा कि कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले सत्र में अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद पैट कमिंस आए। उन्होंने छह विकेट चटकाए। क्या गेंदबाज है। वह शायद थोड़ा कम मशहूर है क्योंकि उसके साथ मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस और गेंदबाज पैट कमिंस सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस WTC चक्र में सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। वह जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं।"

बता दें, पैट कमिंस के नाम अब WTC 2025 में 6 पांच विकेट हॉल के साथ सर्वाधिक 79 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है जिन्होंने कुल 78 विकेट चटकाए थे। कमिंस के आगे अभी एक और पारी शेष है, ऐसे में वह इन नंबर्स में और इजाफा कर सकते हैं। बात मुकाबले की करें तो, दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना चुकी है। कंगारुओं के पास 218 रनों की लीड है।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल