पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए हैं। रविवार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटकों से डोडा दहल गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 33.00 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.94 डिग्री पूर्व में मिला है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

29 घंटों के भीतर दूसरी बार धरती डोली। इससे पहले शनिवार को डोडा में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। करीब सवा 6 बजे जम्मू कश्मीर में डोडा की चिनाबा घाटी में जोरदार झटके लगे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चिनाब घाटी में 4.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिसका केंद्र डोडा जिले का गुंडोह क्षेत्र था।

13 अक्टूबर को भी डोडा में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। वहीं , इसी दिन असम के गुवाहाटी जिले में भी 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में भी दोपहर तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

admin

Related Posts

हरिपाड़ में चेन्निथला का जलवा, 23 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

केरल केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपाड़ (Haripad) विधानसभा सीट से 23,000 से अधिक वोटों…

नारेबाजी के बीच ममता का संदेश—निराश न हों, हर बूथ पर डटे रहें, जीत हमारी होगी

कोलकत्ता पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। दोपहर 1 बजे तक की काउंटिंग में बीजेपी जबरदस्त बहुमत हासिल कर ली है। बीजेपी 191 सीटों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य