शिमला में भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया, मची तबाही, घरों में घुसा बारिश का पानी, एक व्यक्ति की मौत

शिमला
प्रदेश के जिला चंबा के भटियात में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके कारण भूस्खलन हुआ है। जबकि शिमला और ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है। शिमला में दोपहर बाद पौने घंटे तक बहुत भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया।

इसके कारण राजधानी के साथ सटे भराड़ी के साथ भौंट सड़क में खड़ की तरह पानी आया गया। नाले उफान पर आ गए और कई घरों में पानी के घुसने की सूचना है। शिमला जिला के कुमारसैन, कोटगढ और अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के कारण सेब और सब्जियों के बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 5 मई को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर आंधी के चलने और एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। जबकि 6 व 7 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी ओलावृष्टि और वर्षा का क्रम जारी है। इसके कारण प्रदेश में शिमला, सोलन, सिमौर, मंडी चंबा में बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

बीते 24 घंटे में इतनी हुई बारिश
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नेरी में 44.5, जोत में 37, नगरोटा सूरयां में 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा व ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में दो से आठ डिग्री तक तापमान में अंतर आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 8.5 डिग्री की गिरावट आई है। बाकी स्थनां पर एक से दो डिग्री की गिरावट। जबकि डलहौजी में 7.5, मनाली में 6.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई