शादी पहले दूल्हे को मौत की नींद सुलाने की थी तैयारी, बारात में पहुंचकर कर दी फायरिंग, दुल्हन का चेहरा देखने से पहले हुआ फरार

 ग्वालियर

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बारात चढ़त के दौरान दूल्हे पर फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा सकता है कि बग्गी पर बैठकर बारात लेकर जाते हुए दूल्हे पर दो बदमाशों ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। दूल्हा समय रहते नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद दूल्हे ने बग्गी से कूदकर परिजनों की ओर दौड़ लगा दी। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश अपनी बुलेट से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दूल्हे के पिता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोहागड़ ढोली बुआ का पुल निवासी सचिन पांडे की सोमवार को शादी थी। सचिन की बारात रात 9 बजे बारात जैसे ही छत्री मंडी नाग देवता मंदिर के पास पहुंची, दो नकाबपोश बदमाश बुलेट पर सवार होकर नजदीक आ गए। इस बीच पीछे बैठे एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर सचिन पांडे पर गोली चला दी। सचिन समय रहते नीचे झुक गया और गोली उसके सिर के ऊपर से होती हुई पीछे बग्गी में जा लगी। फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

बताया यह गया है कि दुल्हन पक्ष डबरा का रहने वाला है। डबरा में दुल्हन के पिता और परिजनों से वहीं रहने वाले अंकित शर्मा के साथ झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा किस कारण हुआ यह दूल्हे के परिजनों ने स्पष्ट नहीं किया है। दूल्हे के पिता सतीश पांडे ने संदेह जताया है कि दूल्हा सचिन पांडे पर गोली चलाने वाला अंकित और उसका साथी ही है। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सतीश पांडे ने शिकायत में बताया कि बेटे की बारात जा रही थी तभी दो युवक बिना नंबर की बुलट पर सवार होकर पहुंचे। इन्होंने दूल्हे पर गोली चला दी।

admin

Related Posts

मझगांय और रुंज सिंचाई परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, ग्रामीणों के हित प्राथमिकता पर

मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित ग्रामीणों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 86 गांवों की 27510 हैक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई 45 हजार…

एमपी में तूफान और बारिश का डबल अटैक, कई जगह पेड़ गिरे और बिजली व्यवस्था बाधित

भोपाल मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य