अमेरिका ने दिखाई ताकत: सीरिया में हवाई हमले, आतंकियों को बड़ा झटका

वाशिंगटन
अमेरिका ने सीरिया में जवाबी हमलों के तीसरे दौर में अल-कायदा से जुड़े एक शीर्ष आतंकवादी नेता को मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह आतंकी उस इस्लामिक स्टेट (आईएस) सदस्य से सीधे तौर पर जुड़ा था, जिसने पिछले महीने सीरिया में घात लगाकर हमला किया था। उस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक असैन्य दुभाषिए की मौत हो गई थी। ‘यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम)’ ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में किए गए सटीक हमले में बिलाल हसन अल-जासिम मारा गया। सेंटकॉम के अनुसार, वह एक शीर्ष आतंकी साजिशकर्ता था और 13 दिसंबर को हुए उस हमले से सीधे तौर पर जुड़ा था, जिसमें सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवार, सार्जेंट विलियम नथानियल हॉवर्ड और अमेरिकी असैन्य दुभाषिया अयाद मंसूर सकात की जान गई थी।

अमेरिकी कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, “तीन अमेरिकियों की मौत से जुड़े आतंकी का सफाया यह साफ करता है कि हमारे बलों पर हमला करने वालों का पीछा करने का हमारा संकल्प अडिग है। जो लोग अमेरिकी नागरिकों और सैनिकों पर हमले करते हैं, उनकी योजना बनाते हैं या उकसाते हैं उनके लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं। हम आपको खोज निकालेंगे।” यह कार्रवाई उस व्यापक अमेरिकी अभियान का हिस्सा है, जिसका आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों पर हुए घातक हमले के बाद दिया था। इस अभियान का मकसद उन ‘आईएसआईएस के गुंडों’ को निशाना बनाना है, जो तानाशाह बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं। सेंटकॉम ने बताया कि ‘हॉकी स्ट्राइक’ नामक इस अभियान के तहत अमेरिका और उसके साझेदार जॉर्डन और सीरिया ने अब तक आईएस के बुनियादी ढांचे और हथियारों से जुड़े 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है।

admin

Related Posts

अप्रैल में थोक महंगाई ने डराया: 8.3% पर पहुंचा आंकड़ा, रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी

नई दिल्ली महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर यानी WPI (Wholesale Price Index) बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई, जो…

होर्मुज के नजदीक भारतीय जहाज बना निशाना, भारत ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

बेंगलुरु  ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी