सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण संपन्न, रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

इंदौर
सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार को लेकर इंतजार खत्म नहीं हो रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से अभी तक तारीख तय नहीं हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण हालही में संपन्न हुआ है। इसका रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
दिसंबर में आयोग लेगा निर्णय

दिसंबर में आयोग परीक्षा-साक्षात्कार के संबंध में बैठक करेंगे। इसके चलते जनवरी से पहले साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को नहीं बुलाया जा सकता है। सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के बरसों से पद रिक्त है। आयोग ने दिसंबर 2022 में भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला था। 36 विषयों में 1679 पद पर आवेदन बुलाए हैं।

इन्हें तीन चरणों में रखा गया। 9 जून को आठ विषय में 826 और 4 अगस्त को आठ विषय में 744 पद रखे। दोनों चरणों में 55 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। आयोग ने दोनों चरण का परिणाम नवंबर तक निकाल दिया है। यहां तक कि चयनित उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए भी शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बुलाए है।
5 दिसंबर से आना शुरू होगी शीट

आयोग ने तीसरे चरण में 20 विषय के 109 पद 17 नवंबर को परीक्षा हो चुकी है, जिसमें 3100 में से महज 1200 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। 5 दिसंबर से अलग-अलग विषयों की मॉडल आंसर की जारी होना शुरू होगी। उसके पश्चात आयोग रिजल्ट निकाल सकता है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक होने की उम्मीद है। उसके तुरंत बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आवेदन करना होगा।
कुछ सप्ताह में साक्षात्कार की तारीख तय होगी

ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में साक्षात्कार को लेकर तारीख तय होगी। इसके बारे में पोर्टल पर अधिसूचना जारी की जाएगी। दो साल में सिर्फ परीक्षा सहायक प्राध्यापक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नाराज है, क्योंकि दो साल में आयोग सिर्फ लिखित परीक्षा करवाया पाया है।

इस दौरान परीक्षा को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण पहुंचे थे। देरी का एक यह भी कारण बताया है। फिलहाल आयोग से उम्मीदवारों ने साक्षात्कार जल्द करवाने और शासन से नियुक्तियां देने को लेकर गुहार लगाई है।

admin

Related Posts

“Sociyo Communications के ‘मीडिया संवाद’ में उठा मुद्दा—फेक कंटेंट और नैरेटिव का बढ़ता असर”

भोपाल भोपाल में Sociyo Communications के ‘मीडिया संवाद’ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुख्य सलाहकार के. ए. बद्रीनाथ का संबोधन, डीपफेक व एजेंडा-आधारित नैरेटिव पर जताई गंभीर चिंता विश्व…

बीजेपी कार्यसमिति में 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले 30% विशेष आमंत्रित सदस्य, संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण

भोपाल  बीजेपी की प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। इस बार कार्यसमिति का आकार काफी छोटा किया जा रहा है, जिससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई