मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है, नहीं मिल रही घर वापसी की टिकट

नई दिल्ली
सिडनी टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की वजह से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गई है। दरअसल, भारत के दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत 7 जनवरी को होना था और पूरी टीम को 8 तारीख को घर वापसी की उड़ान भरनी थी। अब मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की वापसी के टिकट का इंतजाम कर रहा है, जैसे ही टिकट मिलेगी तो खिलाड़ी घर लौट सकेंगे। बता दें, 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने में सफल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया घर वापसी के लिए टिकटों की तलाश कर रही है। वैसे तो भारत को 8 जनवरी को उड़ान भरनी थी, लेकिन मैच जल्दी खत्म होने के कारण कुछ खिलाड़ी जल्दी जा सकते हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि टिकट कब उपलब्ध होते हैं। कुछ वरिष्ठ सदस्यों को सोमवार को ही उड़ान भरनी है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ मीडिया और फैंस को भी भारत लौटने की जल्दी होगी। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "लॉजिस्टिक्स मैनेजर टीम के लिए इस पर काम कर रहा है और जैसे ही टिकट उपलब्ध होंगे, डिपार्चर शुरू हो जाएगा।" इसका मतलब है कि सभी खिलाड़ी एक साथ भारत नहीं लौटेंगे क्योंकि सभी एक ही जगह पर नहीं जाएंगे। टीम के अधिकर लोग नवंबर के दूसरे हफ्ते में अलग-अलग बैचों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और विराट कोहली 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उतरने वाले पहले खिलाड़ी थे।

पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने मैच सिमुलेशन खेला, जिसके बाद उन्होंने दौरे की शुरुआत पहला टेस्ट 295 रनों से जीतकर की। इसके बाद पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम ने कैनबरा में अभ्यास किया और फिर दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड पहुंचे। इसके बाद टीम ब्रिसबेन, मेलबर्न होते हुए सिडनी पहुंची। भारतीय टीम ने दो महीने के इस लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 7700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की।

admin

Related Posts

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

 बुडापेस्ट यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस लीग के फाइनल में शनिवार को फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और इंग्लिश क्लब आर्सेनल आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन पीएसजी…

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

 सिंगापुर  भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में