IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्वालिफायर-2 में हारते ही टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट गया, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में ऐसा खेल दिखाया जिसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स को अपना दीवाना बना दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वैभव अगली बार मैदान पर

कब नजर आएंगे?
वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेट का अगला अध्याय अब अगले महीने यानी जून में शुरू होने जा रहा है. वैभव को श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली है. 50 ओवरों के फॉर्मेट में होने वाली इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के अलावा श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम्स भी भाग लेने जा रही हैं.

इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. इंडिया-ए अपना पहला मुकाबला 9 जून (मंगलवार) को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 11 जून को अफगानिस्तान-ए, 15 जून को फिर श्रीलंका-ए और 17 जून को दोबारा अफगानिस्तान-ए से मुकाबला होगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 जून को होना है.

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
21-जून: फाइनल

भारत-ए का स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय.

वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम के लिए 58 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं.
 
वैभव सूर्यवंशी ने एक तरह से IPL 2026 को अपने नाम कर लिया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 16 मैचों में 776 रन ठोक दिए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज के लिए अविश्वसनीय माना जा रहा है. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए.

सीजन के आखिरी दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से अलग ही स्तर दिखाया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने 97 रनो की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 96 रन बनाकर अकेले दम पर राजस्थान की उम्मीदें जिंदा रखीं. हालांकि, उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया.

admin

Related Posts

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

 सिंगापुर  भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर…

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

ओस्लो  विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए मौजूदा क्लासिकल विश्व चैंपियन डी गुकेश को गुरुवार को करारी शिकस्त दी, जिससे युवा भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड