दूसरा टी20 बना निर्णायक—अक्षर पटेल ड्रॉप? ईशान किशन के पास खुद को साबित करने का आखिरी चांस

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच 48 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। आज भारत अपनी बढ़त दोगुना करना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें सीरीज में वापसी करने पर होगी। टीम इंडिया के सामने इस मैच से पहले एक बड़ी मुश्किल खड़ी है, अक्षर पटेल चोट के चलते दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी, जिस वजह से उन्होंने अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं किए थे।
 
पहले और दूसरे टी20 के बीच ज्यादा गैप नहीं था, इस वजह से अक्षर पटेल को रिकवर होने के लिए प्रयाप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में अगर वह आज का मैच मिस करते हैं उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

कुलदीप यादव अक्षर पटेल को रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार हैं, हालांकि उनकी टीम में एंट्री से भारतीय टीम की बैटिंग डेप्थ पर असर पड़ेगा। गौतम गंभीर हरफनमौलाओं को ज्यादा तवज्जों देते हैं।

इस सीरीज में अक्षर पटेल के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट वॉशिंगटन सुंदर हो सकते थे, जो बॉलिंग के साथ बैटिंग में भी गहराई दे सकते थे, मगर वह भी चोट के चलते बाहर हैं। ऐसे में भारत को रिस्क लेना होगा।

इसके अलावा एक बार फिर नजर ईशान किशन पर रहेगी। तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में उन्हें पहले टी20 में मौका मिला, मगर वह इसका फायदा नहीं उठा सकते। बता दें, तिलक वर्मा पहले तीन टी20 से ही बाहर हुए हैं। वह आखिरी दो मुकाबलों के लिए वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अब ईशान किशन के पास वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा मौके नहीं रह गए हैं।

भारतीय संभावित XI- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल