चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल हो सकता है कुछ ऐसा, जानिए भारत की पाकिस्तान से कब हो सकती है भिड़ंत

नई दिल्ली.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होने वाला है, जहां भारत को छोड़कर सभी टीमें पाकिस्तान में अपने-अपने मुकाबले खेलेंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में खेले जाएंगे, हालांकि भारत अपने मुकाबले किस जगह पर खेलेगा, इसको लेकर अभी संशय बरकरार है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है।

रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। भारत टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 23 फरवरी को न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।

टूर्नामेंट में आठ टीमें होंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम हो सकती है, जबकि दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें हो सकती हैं।

भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है, जिसमें 150 लोग मारे गए थे। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय टूर्नामेंट 2012 में हुआ था।

आईसीसी के अनुसार, ‘‘आईसीसी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है कि 2024 से 2027 तक मौजूदा चक्र (जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाने हैं) के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सभी मैच टूर्नामेंट के मेजबान द्वारा प्रस्तावित तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। ’’

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल