मुख्यमंत्री के निर्देशन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही सशक्त

स्वदेशी की नई उड़ान, योगी सरकार में हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान

पीएम एकता मॉल से 75 ज़िलों के उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच

मुख्यमंत्री के निर्देशन में  ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही सशक्त

लखनऊ, आगरा व वाराणसी में एकता मॉल के निर्माण से परंपरागत उद्योगों को मिलेगा नया जीवन

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार निर्णायक कदम उठा रही है। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) के माध्यम से परंपरागत शिल्प की चमक लौटाने वाली योगी सरकार अब प्रधानमंत्री एकता मॉल के जरिए 75 जिलों की पहचान को देश-दुनिया में स्थापित करने की तैयारी में है।

परंपरागत उद्योगों को मिलेगी संजीवनी
ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ रहे परंपरागत उद्योगों को फिर से खड़ा करने के लिए सरकार की ओर से बढ़ाया गया यह कदम न सिर्फ शिल्पकारों की आजीविका को मजबूत कर रहा है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को “स्वदेशी की नई ताकत” के रूप में स्थापित भी कर रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पीएम एकता मॉल राज्यों में स्थानीय उत्पादों की बिक्री, प्रदर्शन और ब्रांडिंग का बड़ा केंद्र बनकर उभर रही है।

आगरा, वाराणसी और लखनऊ में तेजी से आकार ले रहे ‘एकता मॉल’
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख शहरों में अत्याधुनिक पीएम एकता मॉल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। आगरा के शिल्पग्राम में 128.85 करोड़ रुपये की लागत से 11.53 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति पर है। यहां ब्रज, आगरा, फिरोजाबाद और आस-पास के जिलों के उत्पादों की देशभर में ब्रांडिंग होगी। वहीं, वाराणसी के गंगानगर कॉलोनी में 154.71 करोड़ रुपये की लागत से 1.46 एकड़ में बन रहे एकता मॉल में काशी की प्राचीन बनारसी साड़ी, ज़री-ज़रदोज़ी, लकड़ी खिलौने, रुद्राक्ष जैसे उत्पादों को नई ऊंचाई मिलेगी। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 64 करोड़ रुपये की लागत से 4.86 एकड़ में अगले वर्ष दिसंबर 2026 तक एकता मॉल स्थापित किया जाएगा। यहां अवध की चिकनकारी, ज़री कार्य और अन्य स्थानीय उत्पादों को विशाल बाजार उपलब्ध होगा।

रोजगार व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती
एकता मॉल न सिर्फ स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाएंगे, बल्कि हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। साथ ही, कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को बड़ा बाजार मिलेगा। यही नहीं, प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। योगी सरकार की यह पहल आपदा के बाद संघर्ष कर रहे छोटे कारीगरों के लिए वरदान साबित होने वाली है। ODOP से मिली नई पहचान अब एकता मॉल के जरिए वैश्विक विस्तार की ओर बढ़ रही है।

admin

Related Posts

शरीर पर चोटों के निशान को लेकर जांच तेज, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय…

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई जिलों में बदले गए एडीएम और पीसीएस अधिकारी

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार की शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अफसरों का फेरबदल कर दिया। प्रदेश के 84 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का एक साथ तबादला कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी